अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
हिंदी न्यूज़ मध्य प्रदेशविधानसभा चुनाव से पहले MP में BJP के लिए खुशखबरी, कांग्रेस को दी पटखनी; 11-8 से जीता मुकाबला
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निकाय चुनावों में कांग्रेस को पटखनी दे दी है। भाजपा ने 6 नगर पालिका में से 4 में जीत हासिल की है तो कांग्रेस को 2 में बहुमत।
Sudhir Jhaलाइव हिन्दुस्तान,भोपालMon, 23 Jan 2023 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निकाय चुनावों में कांग्रेस को पटखनी दे दी है। भाजपा ने 6 नगर पालिका में से 4 में जीत हासिल की है तो कांग्रेस को 2 नगरपालिका में बहुमत हासिल हुआ है। 13 नगर परिषद में से भाजपा ने 7 पर कब्जा कर लिया है। वहीं, कांग्रेस को 6 नगर पालिका में जीत मिली है। निकाय चुनाव के नतीजों को बेहद अहम माना जा रहा है और विधानसभा चुनाव से पहले इसे ‘वार्मअप या सेमीफाइनल’ के तौर पर पेश किया जा रहा है।
20 जनवरी को 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए वोट डाले गए थे। चुनाव में 67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। सोमवार को नतीजों की घोषणा हुई तो 19 में से 11 निकायों पर भाजपा ने कब्जा किया तो 8 पर कांग्रेस को सफलता मिली।