अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
हिंदी न्यूज़ देशबेंगलुरु में एक साल से रह रही थी 19 वर्षीय पाकिस्तानी महिला, फिल्मी स्टाइल में हुई गिरफ्तारी
उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान इकरा जीवानी के रूप में हुई है। आरोपी महिला पिछले साल भारत-नेपाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी।
Amit Kumarएजेंसियां,बेंगलुरुMon, 23 Jan 2023 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें
बेंगलुरु में एक साल से रह रही पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 19 साल की एक पाकिस्तानी महिला को कथित तौर पर फर्जी पहचान के जरिए अवैध रूप से शहर में रह रही थी।। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान इकरा जीवानी के रूप में हुई है। आरोपी महिला पिछले साल भारत-नेपाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी।
उन्होंने कहा कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मुलायम सिंह यादव से हुई है। दोनों एक गेमिंग ऐप के जरिए मिले थे। दोनों ने नेपाल में शादी की और वहां से बिहार आ गए। इसके बाद यादव उसे लेकर बेंगलुरु आ गया, जहां वह नौकरी करता था। दोनों जुन्नासांद्रा इलाके में किराए के मकाने में रह रहे थे। मुलायम सिंह यादव ने इकरा जीवानी के नाम से आधार कार्ड भी बना लिया था, जिसमें उसका नाम बदलकर राधा यादव कर दिया।
उसकी पहचान तब सामने आई जब इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इकरा जीवानी का पता लगाया, क्योंकि वह पाकिस्तान में अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी जिससे राज्य की खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं। सूचना के आधार पर नगर पुलिस ने दंपति के बारे में जानकारी जुटाई और उनके घर पर छापा मारा। पुलिस ने कहा कि उनसे पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इकरा जीवानी को बाद में एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने बाद में उसे महिलाओं के राज्य गृह में भेज दिया और मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि मुलायम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले के संबंध में विदेशी अधिनियम की प्रासंगिक धारा और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि उस संपत्ति के मालिक गोविंदा रेड्डी के खिलाफ विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो पुलिस को अपने भवन में अवैध रूप से रह रहे विदेशी के बारे में सूचित करने में विफल रहे थे।