अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
हिंदी न्यूज़ बिजनेसएक रिपोर्ट और बिखर गए अडानी ग्रुप के शेयर, निवेशकों में बेचने की होड़
एक रिपोर्ट और बिखर गए अडानी ग्रुप के शेयर, निवेशकों में बेचने की होड़
आपको बता दें कि गौतम अडानी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी जुगशिंदर सिंह ने 21 जनवरी को मीडिया को बताया था कि किसी ने भी हमारे लिए कर्ज की चिंता नहीं की है। किसी एक निवेशक ने नहीं की है।
Deepak Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 25 Jan 2023 11:51 AM
ऐप पर पढ़ें
गौतम अडानी समूह पर भारी कर्ज को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह की लिस्टेड कंपनियों पर कर्ज को लेकर चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही बताया है कि वह यूएस-ट्रेडेड बॉन्ड और नॉन-इंडियन-ट्रेडेड डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए अडानी ग्रुप की कंपनियों में शॉर्ट पोजीशन रखेगी। आसान भाषा में समझें तो हिंडनबर्ग रिसर्च, अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों पर दांव लगाकर लॉन्ग टर्म तक के लिए नहीं रखना चाहता है।
शेयरों में भारी गिरावट: इस खबर के बीच गौतम अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर का भाव करीब 3 फीसदी गिरकर 3315 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा अडानी समूह की 6 अन्य कंपनियां- अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन, अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में भी बिकवाली रही।
अडानी ट्रांसमिशन: शेयर भाव- 262.00 रुपया (4.66% गिरावट)
अडानी पोर्ट्स: शेयर भाव-715.80 रुपया (5.92% गिरावट)
अडानी पावर: शेयर भाव-262.55 रुपया (4.46% गिरावट)
अडानी विल्मर: शेयर भाव-548.00 रुपया (4.39% गिरावट)
अडानी टोटल गैस: शेयर भाव-3749.60 (3.50% गिरावट)
अडानी ग्रीन: शेयर भाव-1881.70 रुपया (1.66% गिरावट)
(दोपहर 12 बजे तक की स्थिति)
गौतम अडानी समूह के प्रवक्ता ने ताजा रिपोर्ट पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, कंपनी ने कर्ज संबंधी चिंताओं को बार-बार खारिज किया है। अडानी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी जुगशिंदर सिंह ने 21 जनवरी को मीडिया को बताया था कि किसी ने भी हमारे लिए कर्ज की चिंता नहीं की है। किसी एक निवेशक ने नहीं की है।
बहरहाल, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अडानी एंटरप्राइजेज ने इस सप्ताह भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक पेशकश में $ 2.5 बिलियन जुटाने की योजना बनाई है।